हमीरपुर, फरवरी 20 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। विद्युत बिल ठीक कराने के नाम पर संविदा बिजली कर्मी द्वारा 2 लाख 18 हजार की धनराशि चार कनेक्शन धारकों से लेकर डकार ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के देवगांव का मूल निवासी रंजीत यादव संविदा कर्मी है और मुख्यालय के रमेड़ी तरौस में रहता है। दरियापुर निवासी कमतइयां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके नाम एक कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन है। जिसका काफी बिल बकाया हो गया था। संविदा कर्मी ने कहा कि वह बिल ठीक कराकर कम धनराशि जमा करा देगा। कर्मी की बातों में आकर कमतइयां ने 45 हजार, गांव निवासी सुमित्रा देवी ने 53 हजार, भैयालाल ने एक लाख, रामकरन अनुरागी ने 20 हजार रुपए नकद दे दिए। फरवरी 2023 में धनराशि देने के बाद उनका कोई बिल ठीक नहीं हुआ। जब वह लोग 15 दिसंबर 2025 में मुख्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.