सीतापुर, अप्रैल 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने फेसियल एटेंडेंस ऐप का विरोध किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न उपकेन्द्रों पर नियुक्त कुशल एवं अकुशल श्रमिकों पर कुछ अधिकारी फेसियल एटेंडेंस का दबाव बना रहे हैं। जबकि कर्मियों को अल्प वेतन में अपने परिवार का भरण पोषण भी कर पाना मुश्किल हो रहा है। विभागीय सुविधाओं वंचित करना प्रतीत होता है। उन्होंने विभागीय एंड्राइड फोन, सिम व डाटा उपलब्ध कराने की मांग अधीक्षण अभियंता से की है। इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। साथ ही अधीक्षण अभियंता को मांग पत्र दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.