प्रयागराज, मई 15 -- रेल विद्युतीकरण महिला कल्याण संगठन की ओर से गुरुवार को मैत्री क्लब सिविल लाइंस में अतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी श्रमिकों के बीच खेल का आयोजन किया गया। इसके बाद 43 संविदा कर्मचारियों को अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कोर कल्याण सिंह के अनुसार, सचिव अनिता नंदा, संयुक्त सचिव कार्यकारी अर्चना श्रीवास्तव, सदस्य ममता श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्या मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...