मुरादाबाद, अगस्त 30 -- महादलित परिसंघ राष्ट्रीय के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला कोरियान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग उठी। शनिवार को नगर के मोहल्ला कोरियान बाल्मीकि बस्ती में आजाद राव रत्नाकर के आवास पर बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बब्बन रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदनपाल सिंह पहुंचे। बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की मांग रखी गई। कहा कि प्रदेश में आउटसोर्सिंग व संविदा विद्युत कर्मियों को स्थाई किया जाए। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से मिलने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र सहदेव, बृजनंदन, प्रदीप कुमार, जीतू सिंह, धर्मपाल सिंह, नीरज प्रेमी, सिंभू, संजीव कुमार, ऋतिक रत्नाकर, रोहित, रिशिपाल, राजकुमार, आदित्य रत्नाकर, रोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.