लखनऊ, फरवरी 2 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा एएनएम ने मांगों के समर्थन में परिवर्तन चौक चौराहे से स्वास्थ्य भवन तक जुलूस निकाला। एएनएम ने स्वास्थ्य भवन में प्रदर्शन किया। उन्होंने एएनएम को स्थायी करने, मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की। प्रदर्शन से यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ देर लगे जाम में वाहन रेंगते रहे। यूनियन की ओर से महानिदेशक परिवार कल्याण को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान उप्र. एनएचएम-एएनएम कर्मचारी यूनियन की कार्यवाहक अध्यक्ष रूबीना ने कहा कि एएनएम सिर्फ मातृ शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण एवं जनस्वास्थ्य योजनाओं का आधार भर नहीं है, बल्कि विषम परिस्थितियों जैसे कोरोना महामारी, संक्रामक रोगों के रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाती आ रही हैं। पूजा यादव ने कहा कि न्यायालय की ओर से समय-समय पर प्रतिपादित सिद्...