चंदौली, फरवरी 5 -- पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गंत साहूपुरी निवासी एक संविदाकर्मी का राजघाट पुल पर चाइनीज मांझे से गला कट गया। गुरुवार को कर्मी चंदन शहीद से घर लौट रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पड़ाव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल रामनगर में भर्ती कराया गया है। साहूपुरी निवासी महेंद्र पाल सकलडीहा के नोनार तुलसी आश्रम में स्वास्थ्य केंद्र लैब सहायक के पद पर संविदाकर्मी हैं। गुरुवार को महेंद्र वाराणसी के चंदन शहीद मजार से दर्शन कर घर लौट रहे थे। राजघाट पुल पर मांझा उसके गले में फंस गया। जिससे गला कट गया और वह घायल होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पतला में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसे एक दर्जन से अधिक टांके लगे हैं। इसके बाद हालत गंभीर होने पर लाल बहादुर शास्त्...