हापुड़, दिसम्बर 13 -- गंगा नगरी स्थित ब्रजघाट के संविदाकर्मी और अवर अभियंता को मोबाइल फोन पर युवक द्वारा गालियां देने और जान से मारने की धमकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संविदा कर्मचारी करमवीर सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम लगभग 7:30 बजे वह उपकेंद्र पर काम कर रहा था। तभी बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी अनुज चौहान ने उनके मोबाइल फोन पर फोन किया। इसी दौरान आरोपी उनको गालिया देने लगा।करमवीर सिंह ने घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारी अवर अभियंता को दी। आरोप है कि आरोपी ने न केवल संविदाकर्मी को, बल्कि उनके अवर अभियंता को भी फोन पर गालियाँ दीं और जान से मारने की गंभीर धमकी दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने अनुज चौहान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हि...