मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत संविदाकर्मियों को राहत देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने करीब 60 संविदाकर्मियों को 11 माह का सेवा विस्तार प्रदान किया है। इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। बताया गया कि 12 फरवरी को आयोजित सिंडिकेट बैठक एवं 13 फरवरी को हुई सीनेट बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यह कदम उठाया गया है। इसके तहत विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत संविदाकर्मियों को सेवा विस्तार दिया गया है। गौरतलब है कि इन संविदाकर्मियों का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में ही समाप्त हो गया था। अब विश्वविद्यालय ने इन्हें 1 नवंबर 2025 से अगले 11 माह तक सेवा विस्तार प्रदान किया है, जिससे कर्मियों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान...