बरेली, फरवरी 16 -- बरेली। राजकीय महिला शरणालय सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिला प्रकोष्ठ बरेली में निरुद्ध संवासिनी अनीता की उपचार के दौरान 13 दिसंबर को मृत्यु हो गई थी। इसकी मजिस्ट्रेट जांच के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण से संबंधित यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता है तो वह 22 फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस में मेरे कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करवा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...