आगरा, जनवरी 31 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह ने शनिवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (महिला) का निरीक्षण किया। उन्होंने संवासिनियों के कक्ष, चिकित्सा उपचार, साफ-सफाई तथा पढ़ाई-लिखाई आदि का जायजा लिया और उनकी समस्याएं जानीं। सचिव ने प्रभारी अधीक्षिका को निर्देश दिए कि संवासिनियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी कमियों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...