बोकारो, जुलाई 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी ने अपने आवास पर सोमवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आए कई लोगों से मुलाकात की। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्रों से आए लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं एवं क्षेत्र के आवश्यकताओं को रखा। मंत्री जी ने संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक व्यक्ति की बातों को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का समाधान समय-सीमा के भीतर किया जाए। मौके पर उन्होंने कहा कि जनता के साथ सीधे और स्पष्ट संवाद से हमें ज़मीन से जुड़ी वास्तविक समस्याओं का पता चलता है। सभी लोगों की समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। मौके पर गंगाधर महतो, जितेंद्र जैन उर्फ बबली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.