बेगुसराय, मई 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत में गणेश जीविका महिला ग्राम संगठन और जल जीविका महिला ग्राम संगठन विष्णुपुर में महिला संवाद कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने संवाद के उद्देश्य को बताया। उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं से जुड़ी लीफलेट का भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य की नींव यह संवाद रखेगा। मुख्यमंत्री के संदेशों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं जिससे महिलाओं के जीवन में बदलाव आए, उसकी जानकारी भी दी गयी। संवाद में जीविका से जुड़ी वैसी महिलाएं जो लाभ ले चुकी हैं, उनके अनुभवों को साझा किया गया। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.