बेगुसराय, मई 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की समसा पंचायत में राधिका जीविका महिला ग्राम संगठन समसा और राजा जीविका महिला ग्राम संगठन समसा में महिला संवाद कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिला संवाद महिलाओं की सशक्तीकरण का एक आयाम है। जीविका से जुड़कर महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं यथा बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना आदि से संबंधित लीफलेट का भी वितरण किया गया। महिला संवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.