औरंगाबाद, मई 11 -- औरंगाबाद जिले में रविवार को विभिन्न जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। रविवार को महिला संवाद रथ का भी परिचालन किया गया। बारूण प्रखंड अंतर्गत तेंदुआ गणपत गांव के समीप पार्वती ग्राम संगठन के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री, जीविका के डीपीएम पवन कुमार, सामाजिक विकास प्रबंधक सुरेश चौधरी, अखिलेश कुमार, अमित कुमार, प्रतिमा कुमारी सहित सामुदायिक समन्वयक और अन्य महिलाएं शामिल हुई। डीएम ने महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई रही हैं। छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.