मुंगेर, अप्रैल 19 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड की भुना पंचायत अंतर्गत अराजी तिलकारी गांव स्थित हाट के पास शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ निशा राय ने महिला संवाद के तहत महिला सशक्तिकरण नीति- 2015, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं जीविका जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ महिलाओं को जानकारी देने का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें अपनी सामाजिक भूमिका और अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त समाज की नींव रखने में मदद करेगा। इस अभियान का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। महिलाओं ने अराजी हाट परिसर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.