सासाराम, मई 9 -- तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड क्षेत्र की बड़ीहा गांव में शुक्रवार को सूर्य ग्राम महिला संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। इसकी जानकारी देते हुए बीपीएम सैयद शकीबुल्लाह ने बताया कि कार्यक्रम महिलाओं की संपूर्ण विकास और उनकी सशक्तिकरण के लिए किया गया था। महिलाओं की विकास से संबंधित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया गया। बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने गांव की समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत करायी। नाली-गली बनाने, बिजली बिल के साथ पठन-पाठन सुदृढ़ करने की मांग की। मौके पर बीईओ रजनीश कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, तरुण कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.