किशनगंज, मई 12 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं मुखरता से अपनी बातें रख रही हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता व स्वास्थ्य विषय पर अपनी बात रखते हुए दिघलबैंक प्रखंड के धनगढ़ा पंचायत की अफरोजा बेगम, महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर शौचालय निर्माण पर चर्चा की। ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत के स्वागत ग्राम संगठन की खुशबू परवीन, इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजानिक जगहों पर शौचालय नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महिला संवाद कार्यक्रम में अपने जीवन, परिवेश, समाज, जिला, राज्य से जुड़े मुद्दों पर महिलाएं अपनी बात रख रही हैं। अपने जमीनी अनुभव और जीवन से जुड़े मुद्दों को संवाद के जरिये व्यक्त कर रही हैं. इन मुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.