पूर्णिया, मई 24 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रेम शंकर भगत के द्वारा एक संवाद कार्यक्रम का जानकीनगर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, राजेंद्र झा उर्फ महात्मा, स्टेट कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासवान ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बूथ लेवल से पंचायत स्तर तक कांग्रेस की मजबूती पर चर्चाएं हुई। एक बूथ पर दो कार्यकर्ता, एक कोऑर्डिनेटर का चयन जल्द से जल्द करने पर विचार हुआ। प्रेम शंकर भगत ने कहा कि अनीता देवी को महासचिव, बटन शर्मा को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। मौके पर विनोद शर्मा, गीता देवी, अनीता देवी, प्रभा देवी,बटन शर्मा, रविंद्र ठाकुर, सुधीर शर्मा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.