उन्नाव, दिसम्बर 5 -- अचलगंज। बदरका गांव स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में चल रही 251 वें श्रीरामलीला महोत्सव पर गुरुवार को धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। जिसमें राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र व सीता के दर्शन करने वालों का हुजूम दिखा। लोगों ने जनक विलाप, रावण बाणासुर संवाद व लक्ष्मण, परशुराम संवाद की खूब सराहना की। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर आयोजित समारोह में मंदिर ने विराजित भगवान श्रीराम लक्षण व माता सीता के विग्रह अभिनय करने वाले बाल कलाकारों के रूप में स्वयं सजीव होकर जन मानस को दर्शन देने आते है। अभिनय करने वाले कलाकार गांव के ही युवक रहे। कार्यक्रम में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता, विधायक आशुतोष शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, अखिल गुप्त ने पहुंच कर भगवान की झांकी के दर्शन किए। महंत सीताराम तिवारी ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। ...