गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। धनबाद रेलवे मंडल की ओर से गढ़वा टाऊन रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल परिचालन संरक्षित व सुरक्षित रूप से हो उसके लिए सड़क वाहन चालकों, सडक उपयोगकर्ताओं एवं स्टेशन पर उपलब्ध यात्रियों को रक्षित समपार फाटकों को पार करने से पहले अपनाई जानेवाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही गाड़ियों एवं प्लेटफार्मों पर नशाखुरानी से बचाव, गाडियों में चोरी, चलती गाड़ी से विपरीत दिशा में न उत्तरना, प्लेटफार्म बदलने के लिए स्टेशन पर उपलब्ध पैदल उपरीगामी पुल का उपयोग करना, गाड़ियों के छतों पर चढ़कर यात्रा न करना, यात्रा के दौरान गाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करना के बारे में जानकरियां दी गई। साथ ही समपार फाटक पर गाड़ी पास करते समय गाडी के बगल में खड़ा होकर सेल्...