गया, मार्च 3 -- संरक्षा कार्य से जुड़े गया जंक्शन के रेल कर्मचारियों को डीडीयू रेल मंडल द्वारा सेफ्टी जैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गया जंक्शन सहित यार्ड व पटरियों पर दिन-रात ड्यूटी करने वाले रॉल कर्मचारियों को सेफ्टी जैकेट दिए जा रहे हैं। इस जैकेट की मदद से कर्मचारियों को संरक्षा से जुड़े कार्यों को करने में ज्यादा सहूलियत मिलेगी। रेल प्रशासन ट्रेन संचालन में संरक्षा के अलावा अपने कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई पहल कर रहा है। इसी तहत पटरियों, यार्ड, ट्रेनों और अन्य कार्य स्थानों पर काम कर रहे कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रावधान लगातार किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को माइनर्स लैंप युक्त सेफ्टी हेलमेट, रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च लाइट फिटेड हेलमेट (रात के दौरान उचित दृश्यता में मदद) और सुरक्षा जैकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.