लखनऊ, मार्च 28 -- मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने संरक्षण और आश्रय गृहों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एडी हेल्थ, डिप्टी सीपीओ और मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे। मंडलायुक्त ने सभी आश्रय गृहों में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने को कहा है, जो व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी आश्रय गृहों में नियमित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर उनके नाम और मोबाइल नंबर संबंधित आश्रय गृह में चस्पा किए जाएं। साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी का चार्ट बनाकर तैनाती की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता मंडलायुक्त ने नर्सिंग स्टाफ की भी नियमित ड्यूटी लगाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.