बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं, संवाददाता। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन संजय तोमर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसहमति से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता एवं संजय आर्य संरक्षक मनोनीत किये। आकाश सक्सेना वरिष्ठ सहायक जिलाध्यक्ष, अनुज कुमार सक्सेना प्रधान सहायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलकांत गौतम प्रधान सहायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्कर्ष शर्मा वरिष्ठ सहायक जिला महामंत्री,अशोक कुमार वरिष्ठ सहायक सम्प्रेक्षक, शेष नारायन कनिष्ठ सहायक कोषाध्यक्ष, प्रीतिका पंत कनिष्ठ सहायक के लिये संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। संरक्षक संजय आर्य एवं मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि संघ हित में सभी पदाधिकारी ...