घाटशिला, फरवरी 19 -- पोटका, संवाददाता। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईयां संयोजिका कमेटी के आह्वान पर संघ की पोटका प्रखंड कमेटी बुधवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन प्रखंड संसाधन केंद्र के मुख्य गेट के समक्ष सैकड़ों रसोईयां ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर रसोईयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ ने कहा है कि प्रखंड में 283 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कुल 579 रसोईया कार्यरत हैं। रसोईया हड़ताल पर चले जाने से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे बच्चों के मिड डे मील भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। धरना में संघ के प्रखंड अध्यक्ष नागी मुर्मू, सुषमा भकत, प्रखंड सचिव आरती भकत एवं सुमित्रा टुडू आदि उपस्थित थीं। सुचारू है सभी विद्यालयों में मिड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.