अमरोहा, दिसम्बर 3 -- अमरोहा। संयोगता हत्याकांड का पुलिस आज खुलासा करेगी। मंगलवार शाम हिरासत में लिए गए हत्यारोपी भाई श्योराज का भी चालान किया जाएगा। वहीं उस दिन के घटनाक्रम का भी राजफाश होगा। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद से अलग भी संयोगता और श्योराज के बीच रिश्ते में खटास थी। बहन का परिवार से दूर गैर संप्रदाय के युवक के साथ लिव इन में रहना भी श्योराज को बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसके चलते उसे बिरादरी में बदनामी भी झेलनी पड़ रही थी। जानकारी के मुताबिक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में रहने वाले स्व.भगवान दास के इकलौते बेटे श्योराज सिंह ने सोमवार दोपहर में अपनी छोटी बहन संयोगता की हत्या कर दी थी। इसका कारण दोनों के बीच चल रहा संपत्ति का विवाद था। दरअसल, संयोगता मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स और वहीं एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.