कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। देश के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आईआईटी कानपुर का भ्रमण किया और साइबर सुरक्षा प्रणालियों के बारे में जानकारी जुटाई। साइबर सुरक्षा की अत्याधुनिक प्रणालियों और साइबर हमलों के बारे में भी चल रहे अनुसंधान व नवाचारों के बारे में भी विशेषज्ञों से चर्चा की और जानकारी ली। संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने साइबर-भौतिक प्रणालियों में सुरक्षा खामियों की पहचान, उन्नत साइबर सुरक्षा उपकरण विकसित करने और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे सी3आई हब में पहुंचकर विशेषज्ञों से बात की। उन्होंने यह जानने में अधिक दिलचस्पी दिखाई कि साइबर हमलों को किस तरह से रोका जा सकता है। सेना में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न तकनीकी उपकरणों में साइबर सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने के संदर्भ में जानकारी ली।...