जमशेदपुर, नवम्बर 20 -- गुरुवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के संयुक्त शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक (घाटशिला) सोमेश सोरेन से मिलकर उनको इस चुनाव जीतने की बधाई दी। संघ के उपाध्यक्ष ने विधायक को गुलदस्ता एवं शाल से सम्मानित कर कर्मचारियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विधायक ने समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए अलग से इस विषय पर बात करने एवं इसका समाधान हेतु आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष चैतन्य शिरोमणि, कार्यकारिणी सदस्य नारायण नाग, रोहित विश्वकर्मा, के प्रभाकर राव, जय किशोर प्रसाद एवं विष्णु पदो दास शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.