उन्नाव, जनवरी 19 -- बीघापुर। सोमवार को ग्राम विकास विभाग के लखनऊ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त केके सिंह ने विकासखंड सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा की। चालू वर्ष में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के आवास निर्माण में तेजी लाए जाने के आदेश दिए। साथ ही मनरेगा योजना के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को अनुपस्थित रहने के बाद भी हस्ताक्षर बनाए जाने व प्रगति रिपोर्ट न दिखाए जाने पर पर फटकार लगाई। एडीओ सहकारिता से खाद की चल रही मारामारी को लेकर वितरण कार्य पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिए। जेडीसी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने स्थापना लिपिक से आईजीआरएस शिकायतों का विवरण मांगा व अभिलेखों को सुरक्षित रखने का सख्त निर्देश दिये। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका ...