रामगढ़, फरवरी 1 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। संयुक्त मोर्चा ने रविवार को गिद्दी सी में 4 श्रम कोड के विरोध में 12 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल सफल बनाने को लेकर पिट मीटिंग किया। पिट मीटिंग की अध्यक्षता जन्मेजय सिंह ने की। जबकि पिट मीटिंग को मजदूर नेता बैद्यनाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, धनेश्वर तुरी, देवनाथ महली, शंभु कुमार, जवाहर यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने गिद्दी सी के मजदूर कर्मियों से केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में 12 तारीख के हड़ताल को सफल करने की अपील किया। नेताओं ने कहा 4 श्रम कोड मजदूर विरोधी है। इससे मजदूरों के हक अधिकार छीन जाएगा वहीं सार्वजनिक उद्योग बंद हो जाएंगे।। इसलिए इस हड़ताल को सफल बनाना आवश्यक है। इसके बाद संयुक्त ट्रेड यूनियनों की इस हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बैठक करके रणनीति तैयार किया गया। मीट...