रांची, जून 29 -- खलारी, प्रतिनिधि। आगामी नौ जुलाई बुधवार को संयुक्त मोर्चा के द्वारा राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा एनके एरिया के अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने समर्थन किया है। श्री भोगता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की आज कोल इंडिया में जिस तरह से सभी रैयत विस्थापित मजदूरों का शोषण करने के लिए श्रम संगठन के अधिकारों को छीनने का प्रयास केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है, उससे सबसे ज्यादा नुकसान आज यहां के मूल रैयतों को होगा, जिसने इस देश की ऊर्जा बढ़ाने के लिए और देश के विकास के लिए अपनी जमीन कोयला खनन के लिए दिया है। आज यहां के बहुत सारे रैयतों को क्वाटर, पदोन्नति, मुआवजा या अन्य सुविधा नहीं मिला है। आज केन्द्र सरकार कोल इंडिया को निजी हाथों में बेचने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन और अपने अधिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.