बोकारो, फरवरी 9 -- संयुक्त मोर्चा के द्वारा मजदूरों के बीच पीट मीटिंग जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बेरमो कोयलांचल में श्रमिक यूनियनों की ओर से तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में रविवार को बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल-कोनार परियोजना में मजदूरों के बीच पीट मीटिंग की गई। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए चार लेबर कोड से मजदूरों का सारा अधिकार छिन जायेगा। इसलिए हर हाल में इस देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाकर केंद्र सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। 2. खासमहल-कोनार में रविवार को संयुक्त मोर्चा के नेतागण।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...