रुडकी, फरवरी 19 -- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में अतिरिक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों, कस्टोडियन और विद्यालय प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने परीक्षा की मर्यादा बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात सभी कक्ष निरीक्षकों को अनिवार्य रूप से अपने फोटो आईडी कार्ड के साथ उपस्थित रहना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...