बरेली, फरवरी 21 -- बरेली। शासन ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 कराने की जिम्मेदारी इस बार भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को दी है। विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च तथा विलंब शुल्क सहित 10 मार्च निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 26 अप्रैल प्रस्तावित है। परीक्षा के नोडल अधिकारी व विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों से अपील की है कि समय से आवेदन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...