समस्तीपुर, जनवरी 30 -- पूसा, निज संवाददाता। दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधक (अंकेक्षण) जितेंद्र कुमार व विजय कुमार उपनिबंधक मुख्यालय (पटना) सह नोडल पदाधिकारी, समस्तीपुर अमर कुमार झा ने गुरुवार को प्रखंड के चंदौली पैक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने चंदौली पैक्स में संचालित धान अधिप्राप्ति, कॉमन सर्विस सेंटर, जन औषधि केंद्र, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत संचालित कृषि यंत्र बैंक समेत अन्य गतिविधियों का अनुश्रवण किया। मौके पर दल के सदस्यों ने स्थानीय कृषकों, प्रबंधकारिणी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। मौजूद लोगों ने धान अधिप्राप्ति के कम लक्ष्य एवं उर्वरक की अनुपलब्धता से जुड़ी शिकायत की। अधिकारियों ने पूसा के बीसीओ राजीव नयन को प्रखंड समन्वय समिति के समक्ष समस्याओं को रखकर निदान कराना सुनिश्चित करने एवं डीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.