वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त निदेशक रंजीत सिंह ने गुरुवार को कॉक्लियर इम्प्लांट कराए बच्चों से संवाद किया। उन्होंने इम्प्लांट के बाद हो रही सहूलियत के बारे में जाना। खुशीपुर स्थित पुरुषोत्तम राजकीय दिव्यांग विकास संस्थान में वाराणसी के 13, चंदौली के एक और गाजीपुर के दो बच्चों के साथ उन्होंने संवाद किया। अभिभावकों ने इसे बेहतर अनुभव बताया। इस मौके पर उपनिदेशक सत्येन्द्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आरपी सिंह, ईएनटी सर्जन डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी, स्पीच थेरेपिस्ट रामाज्ञा यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.