महाराजगंज, नवम्बर 3 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार चुनाव के मद्देनजर की जा रही चौकसी के क्रम में आबकारी विभाग ने एसएसबी व पुलिस के सहयोग से नेपाली शराब की खेप बरामद की है। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने शनिवार की रात में निचलौल क्षेत्र के बार्डर के झुलनीपुर गंडक नहर पर एसएसबी और बहुआर पुलिस चौकी से सामंजस्य बनाकर यह बरामदगी की है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम द्वारा कनमिसवा नाला पुल के पास छापेमारी की गई। इस दौरान बॉर्डर रोड के दक्षिण में शराब लेकर बैठे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके साथ तीन बोरियां मिलीं, जिसे वह समय देख कर कहीं भेजने करने वाला था। बरामद तीन बोरियों से कुल 360 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई । इन 360 शीशियों मे...