चंदौली, दिसम्बर 17 -- चंदौली, संवाददाता । जिले में किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता एवं कालाबाजारी रोकने के लिए शासन एवं डीएम के निर्देश पर मंगलवार को कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले में 26 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 17 नमूने संग्रहित किए। वहीं रेट बोर्ड नहीं लगाने, रजिस्टर अपडेट न करने स्टाक एवं वितरण रजिस्टर प्रस्तुत न करने पर दो उर्वरक दुकानों से स्पष्टीकरण मांगा गया। इस कार्रवाई से उर्वरक दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीम बनाकर तहसील स्तर पर विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों पर रैण्डम आधार जांच की गई। ताकि किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.