देवघर, जनवरी 1 -- चितरा, प्रतिनिधि। कोलियरी क्षेत्र में कोयला चोरी पर नकेल कसने के उद्देश्य से ईसीएल सुरक्षा विभाग, सीआईएसएफ व चितरा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 6.5 टन अवैध कोयला, चार मोटरसाइकिल व दो साइकिल जब्त की गई। कार्रवाई चितरा-जामताड़ा मुख्य सड़क पर कटहरा के समीप की गई, जहां अवैध रूप से कोयले की ढुलाई की जा रही थी। ईसीएल सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि जब्त सभी बाइक व साइकिलों पर अवैध कोयला लदा हुआ था। बताया कि जब्त वाहनों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए चितरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि बरामद कोयले का वजन कराने के उपरांत चितरा कोलियरी अवस्थित गिरजा कोल डंप में सुरक्षित जमा करा दिया गया। ईसीएल सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि कोयला चोरी की घटनाओं पर पूर्ण र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.