पीलीभीत, फरवरी 24 -- पूरनपुर। सोमवार को होली पर्व को लेकर आबकारी विभाग ने थाना सेहरामऊ पुलिस के साथ बांसभोजी, रानीगंज, मुरादपुर माती, जोगराजपुर आदि कई गांवों में छापेमारी की। जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान लगभग 36 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। सुनीता पत्नी बोहर, निवासी बांस भोजी और भगवन्ता पत्नी हीरालाल निवासी रानीगंज को गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर महिलाओं को जेल भेजा गया। टीम में आबकारी विभाग के क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा, प्रदीप यादव, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...