बागेश्वर, मई 14 -- बागेश्वर। पुलिस तथा एआरटीओ की टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 16 चालान किए तथा एक दोपहिया वाहन काे सीज किया। जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह के पर्यवेक्षण में पुलिस लगातार अभियान पर है। ओवर लोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नंबर प्लेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवई की जा रही है। 16 वाहनों के एवी एक्ट में चालान किए गए हैं। बिना हेलमेट के एक दोपहिया वाहन सीज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...