संभल, फरवरी 5 -- संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मंडल जीवन प्रकाश ने बुधवार को जनपद का भ्रमण कर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का निरीक्षण किया। बहजोई पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने संयुक्त कृषि निदेशक का पुस्तक एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात संयुक्त कृषि निदेशक ने बहजोई स्थित राजकीय केंद्रीय कृषि रक्षा भंडार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भंडार की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। इसके बाद कृषि रक्षा इकाई बहजोई में किसानों को लाइट ट्रैप का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लाइट ट्रैप किसानों के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को नियंत्रित करने में सहायक होंगी, जिससे रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता भी कम होगी। संयुक्...