देवरिया, जनवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस मनाया। इस दौरान क्रांतिकारी किसान सभा, मजदूर-किसान एकता मंच, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन,चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति,अ.भा.किसान सभा, उप्र किसान सभा, भाकपा माले से जुड़े किसान-मजदूर नेताओं के साथ किसान, खेत मजदूर, ग्रामीण मजदूर और मेहनतकश लोग भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की किसान-विरोधी, मजदूर-विरोधी और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया। इस दौरान जनसभा के माध्यम से बीज विधेयक 2025, विद्युत संशोधन विधेयक 2025, वीबी रामजी अधिनियम 2025 तथा चार श्रम संहिताओं का विरोध किया गया, जो किसानों की आजीविका, मजदूरों के अधिकार, खाद्य सुरक्षा, रोजगार गारंटी और राज्यों के संघीय अधिकारों पर गंभीर खतरा पैदा करते हैं। वक्...