कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक किशन लाल सुदर्शन की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। नगर आयुक्त से वार्ता के लिए बुधवार को एक पत्र तैयार कर वार्ता का समय व तिथि निर्धारित करने पर सहमति बनी। 27 जनवरी को प्रस्तावित आम सभा के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कर कर्मचारियों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि संघर्ष समिति की अगली बैठक 22 जनवरी को मोतीझील में होगी। रमाकांत मिश्रा, हरिओम वाल्मीकि, अजीत बाघमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...