गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम लगातार कार्य कर रहा है। शहर को खुले में शौचमुक्त बनाए रखने और स्वच्छ गुरुग्राम की मुहिम के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डा. जयवीर यादव सेक्टर-23ए स्थित जन्मदिवस पार्क में पहुंचे और यहां पर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय का रिबन काटकर शुभारंभ किया। सेक्टर-23ए आरडीडब्ल्यूए द्वारा नगर निगम के सहयोग से पार्क में इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है, जिसमें महिला शौचालय, पुरूष यूरेनल और पार्क में कार्यरत बागवानी कर्मचारियों के लिए अलग से शौचालय व बाथरूम की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त डा. जयवीर यादव ने कहा कि स्वच्छता नगर निगम की प्राथमिकता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.