गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में शुक्रवार को नए जन औषधि केंद्र का शुभारंभ मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया। केंद्र खुलने से मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस पर शुक्रवार को विधायक अजीतपाल सिंह त्यागी ने कहा कि केंद्र में दवाओं की कीमत बाजार मूल्यों की तुलना से 50 से 90 प्रतिशत कम है। इससे ऐसे मरीजों को लाभ होगा। इस योजना के तहत हड्डी के ऑपरेशन में लगने वाले इंप्लॉन्ट भी कम दामों पर मिलेंगे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने कहा कि जिले में सभी सीएचसी और अस्पतालों में 10 मार्च तक जन औषधि केंद्र खुल जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में जन औषधि केंद्र के संचालन के लिए शासन से सुमन मेडी स्टोर प्रा. लि. को अधिकृत किया गया है। कार्यक्रम में अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.