रिषिकेष, मार्च 17 -- शहरी विकास मंत्री के इस्तीफे से गुस्साएं व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रख धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कुछ लोगों पर पूर्व मंत्री का उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाया। पूर्व शहरी विकास मंत्री ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से आंदोलन खत्म करने और संयम बनाए रखने की अपील की। सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रख व्यापारी डोईवाला चौक पर एकत्रित हुए। व्यापारियों ने शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे को लेकर नाराजगी जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह का माहौल बनाकर कुछ चंद लोग पहाड़-मैदान की राजनीति कर रहे हैं, वह प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी नेता फुरकान कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड सर्व समाज का प्रदेश है, सभी को आपस में भाईचारा बनाकर प्रेम भाव के साथ रहना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.