बेगुसराय, फरवरी 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पवित्र माह रमजान का पहला रोजा गुरुवार से शुरू हो गया। चांद दिखने की तस्दीक के बाद क्षेत्र की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई और अलसुबह से रोजेदारों ने सहरी कर रोजा रखा। रमजान की शुरुआत के साथ ही इलाके में आध्यात्मिक वातावरण बन गया है। रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना माना जाता है। इस महीने में कुरआन शरीफ नाजिल हुआ था। रोजेदार दिनभर भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं और बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेते हैं। शाम में अजान के साथ रोजा खोला गया। मस्जिदों और घरों में इफ्तार का आयोजन हुआ, जहां खजूर, फल और अन्य पकवानों के साथ रोजा खोला गया। स्थानीय इमामों ने कहा कि रमजान सब्र, त्याग और इंसानियत का पैगाम देता है। यह महीना जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.