महोबा, दिसम्बर 13 -- गांव में लगे पांच दिवसीय मेला में दुकान लगाने के नाम पर दबंगों द्वारा मांगी गई रंगदारी न देने पर आग बबूला दबंगों ने मेला में लगी दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दबंगों ने रंगदारी न देने वाले दुकानदारों को दुकाने हटाने के फरमान जारी कर जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए तीन दबंगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव ग्योडी में पांच दिवसीय मेला में दूर-दूर से आए दुकानदारों के द्वारा दुकानें लगाई जाती है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ दबंग मेला लगने वाले स्थान को खुद की जमीन बताकर दुकानदारों से रंगदारी की मांग कर रहे थे। झूला लगाने वाली महिला दुकानदार सहित अन्य दुकानदारों ने रंगदारी न दी तो आग बबूला दबंगों ने गुरुवार को रात्रि में दुकानों म...