आरा, फरवरी 7 -- आरा। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार को शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित वसंत पंचमी महोत्सव-2026 में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दमदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने होली गीत एवं नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र दे पुरस्कृत और सम्मानित किया। संभावना स्कूल के नृत्य शिक्षक चिन्टू कुमार को भी जिला प्रशासन ने मोमेंटो दे सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने सभी बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.