रांची, फरवरी 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण झारखंड संभाग स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बरियातू रोड स्थित मारवाड़ी आरोग्य भवन में किया गया। एकल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समाज में धर्म और संस्कृति का संरक्षण करना है। प्रतियोगिता में गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, जमशेदपुर सहित विभिन्न अंचलों की टोलियों ने भजन-कीर्तन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतिस्पर्धा में रामगढ़ अंचल ने प्रथम, गुमला ने द्वितीय और पलामू (पांकी) अंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को अयोध्या धाम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, डॉ. ललन शर्मा, रेखा जैन, राष्ट्रीय सह अभियान प्रमुख जीतू पाहन, मुदित धरणीधरका, संजय साहु, उत्सव पाराशर सहित ग...